विदुर नीति के बारे में तो आपने सुना ही होगा और विदुर ने अपनी नीतियों के सिद्धांतों वर्णन भी काफी सुंदर से किया है। बता दें कि विदुर ने अपनी नीतियों के जरिए हम इंसानों के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है। याद रखें यह एक बात कि जो भी व्यक्ति विदुर नीति का पालन अपने जीवन में करता है, तो उससे ज्यादा संसार में सुखी कोई नहीं हो सकता है।
वहीं, अपने एक श्लोक में भी विदुर ने कहा है कि जिस व्यक्ति के अंदर यह खास 5 गुण होते हैं उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति अवश्य होती है। यह श्लोक कुछ इस प्रकार है –
गृहीतवाक्यो नयविद् वदान्यः शेषान्नभोक्ता ह्यविहिंसकश्च।
नानर्थकृत्याकुलितः कृतज्ञः सत्यो मृदुः स्वर्गमुपैति विद्वान्।।
पहला गुण : बड़ों का कहना मानने वाला
विदुर की मानें तो जो भी व्यक्ति अपने बड़ों की बातों का पालन करता है या यूं कहे कि वह आज्ञा मानता है तो वह व्यक्ति जीवन में कभी किसी से धोखा नहीं खाता है व साथ ही यह सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है और ऐसे व्यक्ति को सभी बड़ों से अपार प्रेम भी प्राप्त होता है।
दूसरा गुण : नीतियों का पालन करने वाला
विदुर ने अपने नीति में इस बात का उल्लेख किया है कि जो भी व्यक्ति नीतियों का पालन सही ढंग से करता है और तो और अपने जीवन में उच्च आदर्शों को लेकर चलता है, तो ऐसा व्यक्ति परम ज्ञानी होता है और ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक की प्राप्ति भी होती है।
तीसरा गुण : दान-पुण्य करने वाला
वहीं, जो व्यक्ति दान-पुण्य करते हैं वह कोमल हृदय के होते हैं और ऐसे लोग बहुत पुण्य आत्मा के भी माने जाते हैं। जान लें कि ऐसे लोगों पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और मृत्यु के बाद उन्हें स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।
चौथा गुण : यज्ञशेष अन्न का भोजन करने वाला
विदुर नीति की के अनुसार, जो व्यक्ति यज्ञ शेष अन्य का भोजन करता है। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
पांचवा गुण : अहिंसा का पालन करने वाला
विदुर नीति की मानें तो जो भी व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा के मार्ग को अपनाता है वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है और उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है।
दोस्तों, आज आप खुद से सवाल करें कि क्या आपके अंदर इन 5 गुणों में से कोई एक भी गुण है… अगर है तो यह बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं है तो खुद के अंदर अच्छे गुणों का बीज बोयें और समाज में लोगों के लिए मिसाल बनें।
यह सत्य है कि एक खुशहाल जीवन जीने के लिए हम सभी को यह 5 के 5 गुण अपनी ज़िंदगी में लाना चाहिए। यह गुण ना सिर्फ आपका बल्कि आपसे जुड़े कई लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं और आपको एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सकता है।
वेद संसार यही चाहता है कि हमसे जुड़े सभी लोग इन पांचों गुणों को अपनाए और एक नए बदलाव को महसूस करें।