महाभारत की कथा हम सबने सुनी है और इसी के एक प्रमुख पात्र माने जाते हैं विदुर। ऐसी मान्यता है कि उनके द्वारा दिखाया गया हर मार्ग सारे मनुष्य जाती के लिए कल्याणकारी है। बता दें कि विदुर नीति के अंतर्गत नीति सिद्धांतों का काफी सुंदर वर्णन किया हुआ है। यही नहीं, महर्षि वेदव्यास रचित महाभारत के उद्योग पर्व में विदुर नीति का वर्णन साफ देखने को मिलता है। और तो और विदुर ने श्लोक के जरिए भी मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश बखूबी की है।
मान्यता तो यह भी है कि, जो विदुर नीति का पालन अपने जीवन में अपना लेता है तो संसार में उससे सुखी और कोई नहीं हो सकता है।
आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है विदुर की खा 4 बातों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं –
1. एको धर्म: परम श्रेय: क्षमैका शान्तिरुक्तमा।
विद्वैका परमा तृप्तिरहिंसैका सुखावहा ॥
अर्थ – महात्मा विदुर ने बताया है कि जो व्यक्ति हमेशा धर्म की राह पर चलता है तो वह कभी कुछ बुरा नहीं कह सकता। इसका मतलब साफ है कि अगर आपको जीवन में सुख-शांति चाहिए तो धर्म की राह पर अवश्य चलें क्योंकि इससे ना सिर्फ आपका भला होगा बल्कि दूसरों का भी कल्याण होगा।
2. क्षमा करना सर्वश्रेष्ठ उपाय
याद रखें कि जो भी व्यक्ति सफल होता है वह अपने जीवन में खूब गलतियां करता है। लेकिन समझदार व्यक्ति वही कहलाता है जो खुद की गलती को क्षमा कर और उससे कुछ सीखकर अपने जीवन में आगे बढ़ता चला जाए। यह सत्य है कि किसी की गलती पर मन में गांठ बांध लेने से हमेशा संबंध खराब होते हैं और आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी दुखी रखते हैं। ऐसे में क्षमा भाव सर्वोच्च माना जाता है।
3. व्यक्ति का ज्ञान ही होता है उसका धन
वाकई में व्यक्ति का सबसे बड़ा धन उसका ज्ञान ही होता है। ऐसे व्यक्ति जो किसी लालच के बिना अपने ज्ञान से ही हमेशा संतोष रखा करते हैं तो जान लें कि संसार में उनसे ज्यादा कोई सुखी नहीं होता है। ज्ञान होने पर ही व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है, क्योंकि अज्ञानता तो अंधकार के समान माना जाता है।
4. अहिंसा के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता है सुखी
वहीं, जो भी व्यक्ति हमेशा शांति के साथ अहिंसा की राह पर चलता हुए अपना जीवन व्यतीत करता है, वह हमेशा सबसे सुखी रहता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा प्रेम भाव के साथ-साथ अच्छे कामों में व्यतीत होता है।
दोस्तों, याद रखें कि विदुर द्वारा बतायी गई नीतियां आपको अपनी हर मुश्किलों से बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकती है। इसलिए गांठ बांध ले विदुर की 4 नीतियां और उसे अपने जीवन में अमल करना शुरु कर दें जल्द-से-जल्द।