विदुर नीति

विदुर नीति : यह 3 लोग हैं खतरनाक, कभी ना बताए अपने जीवन के राज

हम सबके जीवन में कुछ ऐसी बातें ज़रूर होती हैं जिन्हें हम किसी से भी शेयर करना नहीं चाहते हैं और अगर करते भी हैं शेयर तो अपने किसी खास से ही करते हैं जिसपर हम आंखें बंद कर के विश्वास कर सकते हैं।

पर सत्य यह भी है कि हमसे गलती यह भी हो जाती है कि जिस पर विश्वास सबसे ज्यादा होता वहीं हमें धोखा दे जाते हैं। कई बार हम बिना सोच-समझकर अपनी नीज़ि बातों को ऐसे लोगों के साथ साझा कर देते हैं जिन्हें वह सार्वजनिक कर देते हैं और हमें दुख दे जाते हैं।

आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है विदुर नीति के अनुसार आखीर वह कौन से 3 प्रकार के लोग हैं जिन्हें अपनी राज की बातें गलती से भी कभी नहीं बतानी चाहिए –

सबसे पहले बताते हैं कि कौन थे विदुर और क्या है विदुर नीति???

महाभारत की कथा से हम सब वाकिफ हैं और विदुर नीति महाभारत के अहम पात्र महात्मा विदुर के द्वारा रचित नीति ग्रंथ मानी जाती है। इस खास नीति में समाज और लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी बातें नीतियों के रूप में विस्तार से बताई गई हैं।

चाणक्य बेहद विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे और वह कहा करते थे कि महात्मा विदुर की समझदारी और भगवान श्रीकृष्ण का साथ पाकर पांडवों ने महाभारत युद्ध में कौरवों को परास्त कर दिया था।

तो अब बिना देर करते हुए आपके बताए देते हैं कि महात्मा विदुर ने ऐसे कौन से 3 लोगों को कभी भी राज की बातों को बताने से मना किया है –

पहला : लालची लोग

लालच इंसान का दुश्मन होता है और इंसान को बर्बाद भी कर सकता है इसलिए विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति लालची स्वभाव का हो, ऐसे व्यक्ति को कभी अपनी राज की बातें गलती से भी नहीं बतानी चाहिए। महात्मा विदुर ने यह बात साफ बताया है कि लालची व्यक्ति किसी का विश्वासपात्र नहीं बन सकता हैं, क्योंकि लालची व्यक्ति थोड़े से लालच के चक्कर में अपना ईमान तक बेच देते हैं।

दूसरा : चालाक लोग

लालची के अलावा चालाक व्यक्ति को भी कभी अपने राज की बात बताने से बचना चाहिए। विदुर के अनुसार जो लोग चालाक होते हैं ऐसे लोग वास्तव में राज की बात को बताने के लायक होते ही नहीं हैं। अगर आप ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत महत्व दे रहे हैं तो आपको सोच समझकर ही उन पर भरोसा करना चाहिए।

तीसरा : बातूनी लोग

लालची व चालाक के साथ-साथ बातूनी स्वभाव के लोगों को भी अपने राज नहीं बताने चाहिए। महात्मा विदुर ने यह बताया है कि अधिक बोलने वाले व्यक्ति आराम से किसी की भावनाओं और विचारों को सुनकर समय आने पर उसे ही अपने हित में उपयोग करने की कोशिश में जुट जाते है

दोस्तों, वेद संसार यह आशा करता है कि महात्मा विदुर द्वारा बताए गए इन 3 खास लोगों से आप खुद को कोसो दूर रखेंगे और एक खुशहाल जीवन का आनंद भरपूर उठाएंगे।

Leave a Comment