टोटके

तुलसी विवाह 2019: जानें 5 तुलसी पत्तों का राज़!

तुलसी का महत्व हमारे जीवन में क्या है इससे हम सभी वाकिफ हैं। घर में तुलसी का रहना मतलब है पवित्रता की निशानी। तुलसी ना सिर्फ आपको व आपके घर को पवित्र रखने में मदद करती है, बल्कि यह आपको कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी मुक्ति दिलाती है। घर में पवित्रता को बढ़ाने वाली तुलसी वाकई में बड़ी गुणी है और इस पौधे की जितनी तारीफ की जाए कम है।

तुलसी तो भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। देखा जाए तो यह पवित्र पौधा हर घर में मिलता है और हर शुभ काम में इसे शामिल भी किया जाता है खासकर के भगवान विष्णु की पूजा तो तुलसी के बिना अधुरी ही मानी जाती है। तुलसी हमारे जीवन को बहुत गुणी बनाने में कारगर साबित होती है।

आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है तुलसी के 5 पत्तों का रहस्य… क्यों चौंक गए ना, दरअसल तुलसी का पत्ता आपकी कई तरह से मदद कर सकता है। चाहे पैसों की समस्या हो या फिर घर में नकारात्मक शक्तियां हो, हर तरह से परेशानी से आपको तुलसी के पांच पत्ते निकाले सकते हैं।

तो चलिए बताते हैं क्या है वह 5 तुलसी के पत्तों का राज –
1. अगर आपको अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का अहसास लगातार हो रहा हो, तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तुलसी के पांच (5) पत्ते रख दें। ऐसी मान्यता है कि इससे वहां मौजूद सारी बुरी शक्तियां दूर भाग जाएगी।
2. वहीं, जिन शादी-शुदा कपल की बिल्कुल भी नहीं बन रही हो और हर दूसरे दिन एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं तो तुलसी के पांच (5) पत्ते को अपने पास याद से रखें। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच झगड़ा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
3. याद रहे कि आप जिस जगह भी पत्ते रख रहे हैं, उसे हर 24 घंटे के बाद याद से बदल लें और लगातार 21 दिन तक ऐसा करें। जो सूखे पत्ते हैं उसे जल में प्रवाहित कर दें।
4. यही नहीं, तुलसी के 5 पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा स्थल पर रख दें और फिर उसकी पूजा किया करें। साथ ही इन पत्तों को अपने मन की इच्छा भी ज़रूर बताएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Leave a Comment