यह सत्य है कि कबूतर एक शांत और सीधे स्वभाव का पक्षी होता है। अगर आप सोचते हैं कि कबूतर का काम सिर्फ आसमान में उड़ना ही है… तो आप गलत सोचते हैं, क्योंकि यह आपके लिए शुभ और अशुभ संकेत दोनों लाता है। आपने नोटिस किया होगा कि लोग किसी भी जानवर या पक्षी से ज्यादा कबूतर को पालना ज्यादा पसंद करते हैं… यही नहीं, जो लोग अपने घरो में कबूतर नहीं पालते हैं, वह भी कबूतरों को बेहद पसंद किया करते हैं।
बहुत से लोग किसी न किसी बहाने से कबूतरों को दाना पानी डालते ही रहते हैं, ताकि उनका पेट हमेशा भरा रहे। जी हां, याद रखें कि आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि कबूतर को खाने और पानी की तलाश में कहीं भटकना ना पड़े। वहीं, कई बार ऐसा होता है कि कबूतर हमारे घर में ही घोंसला बना लेते है… गौरतलब है कि कबूतर जहाँ खुद को सुरक्षित महसूस करता है वहां खुद ब खुद अपना घोंसला बना लेता है।
बहरलाल, अगर आपके घर में भी किसी कबूतर ने घोंसला बना लिया है, तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि घर में कबूतर के घोंसला बनाने का क्या मतलब होता है??? आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है कि कबूतर के घोंसला बनाने का आपके घर पर क्या प्रभाव पड़ता है…
घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ या अशुभ –
कबूतर का घोंसला होना आपके घर के लिए लाभकारी होगा या हानिकारक…
देखा जाए तो हर कोई अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है, पर इसके अलावा किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। इस बात का ध्यान रहे कि आप केवल भाग्य के दम पर सफलता हासिल नहीं कर सकते है… हालांकि कई लोग कड़ी मेहनत भी करते है और साथ ही काम में सफलता पाने के लिए अपनी जी जान लगा देते है… मगर फिर भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लगती है।
दरअसल सफलता हासिल करने के लिए मेहनत और भाग्य दोनों का ही साथ होना बेहद जरूरी है। अब बिना देर किए बता देते हैं कि कबूतर का घर में घोंसला बनाना वास्तव में एक अच्छा संकेत होता है। जी हां, अगर कबूतर आपके घर में कही भी घोंसला बना ले, तो समझ लें कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है। साथ ही इसका मतलब यह भी है कि आपके जीवन में तरक्की का आगमन होने वाला है… यहाँ तक कि यह आपके घर में सुख शांति आने का भी संकेत देती है।
यही नहीं, इसका मतलब यह भी है कि आपको काफी कम समय में बड़ी सफलता मिलने वाली है। गौरतलब है कि कुछ लोग इसे बुरा समझते हैं… मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक अच्छा संकेत होता है। इसलिए अगर हो सके तो अब कबूतरों को हर रोज दाना और पानी दिया करें। बताते चलें कि इससे आपको ना केवल उनकी दुआएं मिलेंगी, बल्कि आपके घर की समृद्धि भी हमेशा बनी रहेगी और तो और आपका बुरा भाग्य भी अच्छे भाग्य में बदल जाएगा।