टोटके

भगवान सूर्य को मजबूत करने का सरल तरीका और उपाय, यहां जानें

भगवान सूर्य को मजबूत करने का सरल तरीका

हम सभी जानते हैं कि हमारे समस्त सृष्टि के ऊर्जा और प्रकाश का कारण अगर कोई है तो वह सूर्य ही है। सूर्य को स्वास्थ्य, राज्य, औषधि, पिता तथा खाद्य पदार्थ का कारक माना जाता है। यही नहीं, सूर्य से नाम यश और राज्य पद दोनों की ही प्राप्ति होती है।

वहीं, किसी भी तरह की स्वास्थ्य की समस्या के पीछे भी सूर्य ही होता है। बता दें कि सूर्य के मजबूत हो जाने से आपके जीवन की लगभग हर समस्याएं हल होती चली जाती हैं।

यूं तो सूर्य को बहुत सारे तरीकों से आप मजबूत कर सकते हैं, लेकिन अर्घ्य देने से सूर्य हर तरह से अनुकूल हो जाता है। बता दें कि सूर्य को देखते हुए जल चढ़ाने को ही अर्घ्य देना कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इससे सूर्य के साथ-साथ नौ के नौ ग्रह मजबूत हो जाते हैं। जान लें कि एकमात्र सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन की लगभग हर समस्या का समाधान किया जा सकता है।

सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि –

• अर्घ्य आप नदी में रहकर भी दे सकते हैं और घर पर भी।

• वहीं, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है।

• यही नहीं, इसके अलावा नवोदित रहने तक सूर्य को आप अर्घ्य दे सकते हैं।

• ध्यान रहें कि जल देने के पूर्व व्यक्ति का स्नान कर लेना बहुत जरुरी है।

• अर्घ्य देते समय अगर सफेद वस्त्र धारण किया जाएं, तो आपको सर्वोत्तम परिणाम अवश्य मिलेगा।

• लोटे या फिर मिट्टी के बड़े पात्र से जल देना बहुत शुभ माना जाता है।

अर्घ्य देते समय रखें इन बातों का ध्यान

• अर्घ्य जितनी सुबह देंगे उतना ज्यादा आपको लाभ होगा।

• जान लें कि सूर्य की रौशनी जब आंखों को चुभने लगे तब जल देना अनुकूल नहीं माना जाता है।

• वहीं, अर्घ्य देने के बाद मंत्र जाप करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

• भूलकर भी बिना स्नान किये हुए अर्घ्य ना दें।

• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर जल चढ़ाने के बाद इसके छीटें पैरों पर पड़ते हैं, तो इसमें कोई दोष नहीं होता।

• जो लोग भी सूर्य को अर्घ्य रोजाना देते हैं, उन्हें अपने पिता और परिवार का ज़रूर सम्मान करना चाहिए।

किस मनोकामना के लिए सूर्य को अर्घ्य कैसे दें –

• आप अपनी शिक्षा और एकाग्रता को मजबूत करने के लिए जल में नीला रंग मिलाएं।

• वहीं, स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए-रोली या फिर लाल चन्दन मिलाएं।

• दूसरी ओर अगर शीघ्र विवाह और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आप हल्दी मिलाएं।

• इंटरव्यू में सफलता के लिए जल में लाल गुड़हल का फूल डालें।

• यही नहीं, पितर शांति और बाधा के निवारण के लिए तिल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें।

• बताते चलें कि जीवन में सभी हिस्सों से लाभ के लिए सादा सूर्य भगवान को रोजाना जल अर्पित करते रहें।

Leave a Comment