सपने का फल

सपने में दिख जाए यह जीव-जंतु तो होता है बहुत अशुभ

दोस्तों, सोते हुए अगर हमें सपने आते हैं, तो यह बहुत ही आम बात है… दरअसल, यही वह सपने माने जाते हैं जो हमें खुद को ही एक अलग ही दुनिया में महसूस कराती हैं। देखा जाए तो यह सपनों की दुनिया हमें सच सी प्रतीत तो जरूर होती है, पर यह हम अपनी गहरी नींद के दौरान देख रहे होते हैं।

हममें से बहुत लोग अपने सपनों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग जरूर होंगे जिन्हें सपने आने पर उनका अर्थ जानने की जिज्ञासा अवश्य होती होगी। बता दें कि हमारे स्वप्न शास्त्रों के अनुसार हर सपने का अर्थ होता है। जहां कुछ सपने बहुत ही शुभ होते हैं, तो कुछ सपने बहुत ही अशुभ माने जाते हैं।

ऐसे ही स्वप्न शास्त्र में एक सपना है, जिसे देखना बहुत अशुभ बताया गया है। यह सपने आपके आने वाले जीवन में उखल-पुथल की स्थित उत्पन्न कर सकती हैं।

तो चलिए आज वेद संसार आपको इसी खास सपने के बारे में विस्तार से बताने जा रहा हैं, इसका नाम है जीव जंतुओं का सपने में आना।

• सपने में खूंखार जानवर का दिखना –

स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में अगर आपको खूखांर जंगली जानवर दिख जाएं, तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। बता दें कि आप सपने में किसी खूंखार जानवर को देखते हैं, तो यह सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी होने का संकेत माना जाता है। वहीं, अगर सपने में किसी जंगली जानवर ने आप पर हमला किया है, तो यह किसी बड़ी परेशानी की ओर संकेत देता है। इससे आने वाले समय में आपके माता-पिता को कोई समस्या भी हो सकती है या फिर किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है।

• सपने में बिल्ली का दिखना –

ऐसी मान्यता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो उस काम में रुकावट आने लगती है, बस इसी तरह से सपने में बिल्ली को दिखना भी शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर अगर आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं या फिर बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं, तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। जान लें कि सपने में बिल्लियों को लड़ते हुए देखना आपके मित्रों से झगड़े का संकेत देता है।

• सपने में खटमल का दिखना –

वहीं, अगर आप सपने में खटमल को देखते हैं तो यह भी कोई शुभ संकेत नहीं होता है। बता दें कि सपने में खटमल को देखने का मतलब होता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। इसी के साथ सपने में चमगादड़ का दिखना भी बहुत अशुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक शक्तियों का आभास कराता है।

• सपने में टिड्डी दल का दिखना –

इनके अलावा अगर सपने में आपको टिड्डी दल दिख जाए तो यह व्यापार में हानि होने का संकेत देता है। तो दोस्तों, आपको ऐसा सपना आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं और अपने व्यापार संबंधित मामलों पर बहुत ही सोच-विचार करके निर्णय लेना शुरु कर दें।

• सपने में बहुत सारी चींटियों का दिखना –

यही नहीं, आपको अगर सपने में बहुत सारी चींटियां एक साथ दिखाई देती हैं, तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। दरअसल, यह आपको जीवन में परेशानियों से घिरने का संकेत देती है। और तो और सपने में छिपकली का दिखना यह दर्शाता है कि आपको शत्रु की वजह से आने वाले समय में हानि होने वाली है।

बताते चलें कि अगर आप अपने सपने में सांप और नेवले को लड़ते हुए देखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत देता है।

वैसे दोस्तों अगर आप स्वप्न प्रवृत्ति या शास्त्र स्वप्न मानते हो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रवृत्ति आपको अपनी लाइफ को और अधिक समझने में मदद करेगी।

Leave a Comment