सपने का फल

सपने में हरा धनिया देखने का क्या है अर्थ?

सपने हम सभी देखते हैं… कभी कोई सपना हमें खुश कर जाता है तो कोई उदास… वहीं, कुछ सपने हमें अजीब से लगते हैं, तो किछ प्यारे और कुछ हमें दुखी कर जाते हैं। कई बार सपने हमें बेचैन कर जाते हैं और हम उन सपनों का अर्थ जानने के लिए उतावले से हो जाते हैं।

शास्त्रों की मानें तो सपने हमें ऐसे ही नहीं आते, क्योंकि इनका आना अपने आप में एक संकेत होता है और बस ज़रूरी है, हमें उसे समझने की। सपने का रहस्य जानना आसान नहीं होता हैं। बहुत बार हमें सपने ऐसे भी आ जाते हैं, जिनका हमसे दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं होता है। पर सच तो यही है कि भला सपने पर किसका कंट्रोल होता है… यह तो बस अपनी मर्जी से आते हैं।

यूं तो वेद संसार ने आपको कई सपनों का मतलब बताया है, पर आज हम एक खास सपने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो है हरा धनिया… क्यों चौंक गए ना!!! आपने कभी ना कभी अपने सपने में हरा धनिया ज़रूर देखा होगा और नहीं देखा है अब तक, तो आने वाले समय में ज़रूर से देख सकते हैं।

बिना देर करते हुए हम आपको बताते हैं कि हरा धनिया का सपना देखना हमें किस प्रकार का फल देने वाला सपना माना जाता है… और आप भी अगर इस सपने का अर्थ जानना चाहते हैं, तो वेस संसार को फॉलो करें और विस्तार से जानें।

सपने में हरा धनिया देखने का क्या है अर्थ –

हमारे स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में हरा धनिया देखना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह सपना देखने वाले व्यक्ति के लिए सकारात्मक फल लेकर आता है। बता दें कि यह सपना आपको यह संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में यात्रा पर जाना पड़ेगा। साफ शब्दों में कहे तो इस सपने को देखने के बाद आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस सपने का अर्थ यही होता है।

तो दोस्तों आपको कभी अपने सपने में हरा धनिया दिख जाए तो अपनी पैकिंग करनी शुरु कर दें, क्योंकि इतना तो तय है कि आपको बहुत जल्द ही यात्रा पर निकलना पड़ सकता है और यह यात्रा कुछ भी हो सकता है… जैसे कि – पर्सनल, किसी ऑफिस के काम से, धार्मिक स्थल या फिर परिवार के साथ किसी ट्रीप पर।

यात्रा मंगलमय हो इसलिए, हरे धनिये का सपना देखने के बाद से ही अपनी होने वाली यात्रा की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए

हम आशा करते हैं कि वेद संसार द्वारा बताए गए इस खास हरे धनिये का सपना देखने का मतलब आपको पता चल गया होगा और अब आपके परिवार में किसी को भी यह सपना दिखाई दे तो आप उसे इसका मतलब भी बता सकते हैं और यात्रा की तैयारी करने में मदद भी कर सकते हैं।

हर छोटे सपने का अपना एक अर्थ होता है… हमें बस ज़रूरी है उसके संकेत को समझने की और खुद को उस सपने के लिए पहले से तैयार करने की।

Leave a Comment