ईवेंट ज्योतिष राशिफल

सावन के सोमवार में राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न!

सावन मास की शुरुआत हो गई है… और यह पूरा माह हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दिन माना गया है, और इसलिए यह कहा जाता है कि इनकी पूजा पूरे विधि-विधान से करने पर इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है और साथ ही सारी मनोकामनाएं भी जल्द पूरी हो जाती है।

 दोस्तों, अगर आप वाकई यह चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो सावन के हर सोमवार के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को खुश करने के लिए यह खास उपाय अवश्य करें –

• मेष
आपकी राशि अगर मेष है तो सोमवार के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो जल में कुंकुम मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। और हां, शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करना ना भूलें क्योंकि ऐसा करने से आपकी किस्मत जल्दी ही चमक सकती है।

• वृषभ
वहीं, वृषभ राशि के लोगों को भगवान शिव का अभिषेक दही से करना बहुत शुभ माना जाएगा। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी हर समस्याएं दूर हो जाएगी व साथ ही भगवान शिव की स्तुति करें और याद से बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।

• मिथुन
मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक हर सोमवार को करेंगे तो उनकी हर मनोकामना जल्दी पूरी हो जाएगी। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ा सके तो अवश्य चढ़ाएं, क्योंकि ऐसा करने से आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

• कर्क
दूसरी ओर कर्क राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं और साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय से कुछ ही दिनों में आपका भाग्य चमक उठेगा।

• सिंह
सिंह राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से भगवान शिव का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी भी सुनें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामनाएं अवश्य पूरी होगी और जल्दी ही आपके पास वो सब होगा जिसकी आपको चाह है।

• कन्या
और तो और कन्या राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, जिससे अगर इन्हें कोई रोग होगा तो वह समाप्त हो जाएगा और अपेक्षित धन लाभ भी अवश्य होगा।

• तुला
बात अगर तुला राशि की करें तो इस राशि वाले लोगों को गाय के घी और इत्र या फिर सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए व साथ ही केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी लगाएं, क्योंकि इससे इनके जीवन में सुख व समृद्धि दोनों ही आएगी।

• वृश्चिक
भगवान शिवजी का अभिषेक वृश्चिक राशि के लोगों को शहद का उपयोग कर भगवान शिव का जल-अभिषेक करना चाहिए

• धनु
आपकी राशि अगर धनु है तो लोगों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और साथ ही अगर आप शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करेंगे तो आपके लिए यह बहुत लाभदायी साबित होगा।

• मकर
मकर राशि वाले लोगों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए… ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। याद से भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

• कुंभ
और तो और कुंभ राशि के व्यक्तियों को हर सोमवार नारियल के पानी या फिर सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं इससे इन्हें धन लाभ होगा और हर मनोकामना भी पूरी हो जाएगी।

• मीन
बताते चलें कि मीन राशि के लोग भगवान शिव को केशर मिलाकर जल अभिषेक करें और इस उपाय से इन्हें वह सबकुछ मिलेगा और भगवान शिव का पूर्ण आशीर्वाद भी प्राप्त होगा

Leave a Comment