हस्तरेखा शास्त्र के बारे में आपने किसी ना किसी से ज़रूर सुना होगा या कहीं पढ़ा होगा। ऐसी मान्यता है कि हथेली पर बनी जीवन रेखा प्रमुख रेखाओं में से एक रेखा मानी जाती है। जीवन रेखा बहुत महत्वपूर्ण होती है और यह हमें संकेत देती है कि आने वाले समय में व्यक्ति का जीवन और सेहत कैसा रहेगा?
आपको जानकर हैरानी होगी पर सत्य यही है कि आपकी हथेली पर बनी जीवन रेखा को देखकर आप अपने भविष्य में होने वाली बीमारियों और दुर्घटनाओं के बारे में पहले से ही पता कर सकते हैं।
हथेली पर बनीं जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) के बीच से आरंभ हो जाती है और सीधे कलाई के पास जाकर मिल जाती है। जीवन रेखा को बहुत से लोग लाइफ लाइन भी कहते हैं।
आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी जीवन रेखा का महत्व और साथ ही उसके अलग-अलग संकेतों के बारे में –
• हथेली पर जीवन रेखा का ना बन पाना –
जिन हथेलियों में भी जीवन रेखा सही से नहीं बन पाती हैं, उसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ध्यान रहे कि हथेली पर जीवन रेखा का ना बन पाना आपके खराब सेहत, दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और छोटा जीवन की तरफ इशारा करता है।
• लंबी और गहरी जीवन रेखा
वहीं, अगर किसी की हथेली पर लंबी और गहरी जीवन रेखा बनी होती है, तो इसका मतलब उस व्यक्ति की सेहत काफी अच्छी रहती है। यही नहीं, ऐसे लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता काफी होती है यानि कि इनमें प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी रहती है।
• छोटी जीवन रेखा –
बहुत से लोगों की जीवन रेखा छोटी होती है और ऐसा व्यक्ति शर्मीले स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति अपने इसी स्वभाव के कारण दब जाते हैं और दूसरे लोग उन पर हावी होने की कोशिश करते हैं।
• मोटी जीवन रेखा –
यही नहीं, अगर आप की हथेली पर मोटी जीवन रेखा बनी हुई है तो इसका मतलब होता है कि आप अपने शारीरिक बल के कारण मान व सम्मान प्राप्त करते हैं। और तो और इस तरह के लोग ज्यादा से ज्यादा खेल से संबंधित गतिविधियों में भाग भी लेते हैं।
• जीवन रेखा के अंत में क्रौस का निशान –
अगर किसी भी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा के अंत में क्रौस का निशान बना हुआ हो तो इसका संकेत यह है कि व्यक्ति के जीवन के अंतिम समय में मृत्यु होने तक काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है। वहीं, अगर किसी की जीवन रेखा जंजीरनुमा की तरह बनती है तो ऐसा व्यक्ति हर समय बीमारियों से पीड़ित रहता है। यही नहीं, ऐसे लोगों को एक रोग के बाद दूसरा रोग लगा ही रहता है।
• जीवन रेखा को काटती हुई कई छोटी रेखाएं हो तो –
बताते चलें कि अगर जीवन रेखा को काटती हुई कई अन्य छोटी रेखाएं हथेली पर बनी हुई हो तो इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा हादसा घट सकती है। वहीं, अगर हथेली पर जीवन रेखा साफ-सुथरी हो और अच्छे से दिखाई दे रहा हो व अर्ध गोलाकार में हो तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है। गौरतलब है कि ऐसे लोगों का स्वस्थ्य बहुत अच्छा रहता है जिस कारण से यह लोग बहुत उत्साही और ऊर्जा से भरे हुए होते हैं।
हालांकि, अब तक जो बाते कही गई वह अनुभव के आधार पर है। वह सच भी हो सकती हैं और झूठ भी। इसलिए यदि आप इन बातों पर विश्वास न करके अपने जीवन को प्रज्ञा पूर्ण बिताएं। आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।