धर्म ज्ञान

सावन माह में मेहंदी क्यों लगाती है महिलाएं, जानें क्या है महत्व!

सावन माह आते ही महिलाएं सोलह श्रृंगार में रंग जाती है… और इस सोलह श्रृंगार में मेहंदी का भी बहुत महत्व माना गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सावन के महीने में बारिश की वजह से हर तरफ हरियाली छा जाती है और यही कारण है कि मेहंदी को महिलाएं सावन महीने में ज्यादा ही महत्व देती हैं।

ध्यान रहें कि भगवान शिव को मेहंदी नहीं चढ़ाई जाती है लेकिन हां सावन में पड़ने वाली हरियाली तीज शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है और इस दिन महिलाएं माता पार्वती को मेहंदी और शृंगार का समान ज़रूर अर्पित करती हैं और साथ ही अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। देखा जाए तो भारत में मेहंदी लगाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यही नहीं, पूजा में भी मेहंदी का उपयोग बढ़-चढ़कर किया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य के नजरिए से भी मेहंदी बहुत लाभकारी होती है। जानना चाहते हैं कैसे तो आगे जानें –

दरअसल, सावन के महीने में बारिश ज्यादा होने के कारण किटाणु व बैक्टिरिया भारी मात्रा में पनपने लग जाते हैं इसलिए कई बीमारियां होने का डर भी बना रहता है। वहीं, आयुर्वेद में मेहंदी को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी माना गया है। महेंदी ना सिर्फ आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि इसे लगाते ही आपकी कई तरह की पेट संबंधित बीमारियां बिना किसी नुकसान के ही सही हो जाती है। साथ ही मेहंदी की भीनी-भीनी खुशबू और इसकी ठंडक तनाव को कम करने का काम भी बखूबी करती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेहंदी की तासीर भी बहुत ठंडी होती है, जिससे आपके शरीर की गर्मी शांत हो जाती है। जान लें कि अगर आपके हाथ और पैर के तलवों में जलन है तो मेहंदी के पत्ते पीसकर लगाया करें… इससे आपको ठंडक मिल सकती है व साथ ही थकावट भी दूर होती है।

मेहंदी लगाने से होने वाले लाभ –

जैसा कि हमने अभी तक आपको मेहंदी के कई फायदों से रूबरू करा दिया, पर आगे वेद संसार आपको बताने जा रहा है इसके औषिधीय गुणों के बारे में। जी हां, महेंदी के उपयोग से तनाव, सिरदर्द समेत बुखार से भी आपको राहत मिल सकती है। औऱ तो और मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर हो जाते हैं।

बताते चलें कि चोट लगने या जल जाने पर मेहंदी के पत्ते पीसकर लगा लेने से आपको आराम जल्दी से मिल जाएगा, क्योंकि महेंदी की तासीर ठंडी जो होती है और इसकी वजह से दर्द और जलन दोनों से ही आपको राहत मिल जाती है।

दोस्तों, शास्त्रों के अनुसार महेंदी लगाना बहुत शुभ  होता है… यह आपके पति की लंबी आयु के लिए कामना करता है, इसलिए भी मेहंदी को पूजा-पाठ व शादी में लोग अपने हाथों में अवश्य लगाते हैं। सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी मेहंदी को अपने हाथों में लगाते हैं।

हम आशा करते हैं कि वेद संसार द्वारा बताए गए सावन माह में मेहंदी लगाने के फायदे आपको ज़रूर पसंद आया होगा और आप भी सावन में मेहंदी को अपने हाथों में अवश्य लगाएंगे।

Leave a Comment