हमारे धार्मिक ग्रंथों में से एक ग्रंथ है “महाभारत” जिसमें कई ऐसी बाते बताई गई हैं, जिसे अगर हम अपने जीवन में अपनाते हैं तो हमारी सारी परेशानियां आसानी से दूर हो जा सकती है।
जी हां, महाभारत में जब युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से एक सवाल किया था कि – भगवान कौन-कौन से काम ऐसे हैं, जिन्हें हमें रोज़ करना चाहिए ताकि हमें सुकून मिल सके? इस सवाल का जवाब देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि – “मनुष्य को अपने जीवन में चार (4) कार्यों को अपनी रोज़ाना के दिनचर्या में ज़रूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे अनजाने में किए गए व्यक्ति के सारे पाप धूल जाते हैं और वह अपने पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही इंसान हमेशा खुश भी रहता है…”
आज वेद संसार आपको बताने जा रहा है कि आखीर वह कौन से 4 काम हैं जिन्हें रोज़ करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी –
• दान देना
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में दान का महत्व कितना ज्यादा होता है। बता दें कि दान करने की यह खास परंपरा हम अपने पूर्वजों से ही सीखते चले आ रहे हैं। याद रखें कि हर मनुष्य को नियमित रूप से जरूरतमंदों को जितना हो सके और जो हो सके दान ज़रूर करना चाहिए। साथ ही दान करते समय कभी भी दिखावा ना करें। जो व्यक्ति इन सब बातों को ध्यान में रखकर दान करता है… उसके अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
• मन को वश में रखना
किसी ने सही कहा है कि इंसान अपने मन को सुधारने और बिगाड़ने का जिम्मेदार वह खुद होता है। मनुष्य का मन बहुत ही चंचल होता है। कब, कहां, कैसे और किधर भटक जाए यह उसे भी नहीं पता होता है। ऐसे में बहुत आवश्यक है कि हम अपने मन को हमेशा वश में ही कर के रखें। जान लें कि जिस इंसान का मन वश में नहीं होता है, वह अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए किसी भी गलत रास्ते पर आसानी से चल सकता है।
• सदैव सच बोलना
इस बात से आप भी बहुत सेहमत करेंगे कि जो भी इंसान सच्चाई की राह पर हमेशा चलता है, उसके रास्ते में यूं तो परेशानियां कई आएंगी, लेकिन उसे एक दिन सफलता भी हाथ जरूर लगती है। जीवन जीने के लिए हमेशा सच्चाई के रास्ते का ही चुनाव करें फिर चाहे राहे कितनी भी कठिन क्यों ना हो लेकिन ऐसे इंसान को हर जगह सफलता ज़रूर मिलती है।
• तपस्या करना
यही नहीं, हमारे शास्त्रों में तो यह बात भी कही गई है कि बिना तपस्या के मनुष्य सफल नहीं बन सकता है। हमें हर रोज़ भगवान का ध्यान करना चाहिए। अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए अच्छे कार्य हेतु तपस्या भी ज़रूर करनी चाहिए। तप से मनुष्य सफल इंसान एक दिन ज़रूर बनता है और तप करने से कठिन रास्ता भी आसान सा बन जाता है।