ईवेंट शास्त्र

भगवान विष्णु के कार्तिक महीने का धन से है खास संबंध, भूलकर भी ना करें यह 4 काम

कार्तिक मास का हमारे हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माह माना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह चातुर्मास का आखिरी महीना होता है और इसी माह से देव तत्व मजबूत हो जाता है। इस खास कार्तिक महीने में तुलसी का रोपण और विवाह भी बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही इस महीने में दीपदान और दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।

साल 2020 में इस बार कार्तिक का महीना 01 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा।

कार्तिक महीने में खान-पान व जीवनचर्या का रखें विशेष ध्यान –

कार्तिक महीने से ही स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह भी दी जाती है और जिन चीजों का स्वभाव गर्म हो और लम्बे समय तक जो उर्जाएं बनाए रखते हैं, ऐसी ही चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। और तो और इस महीने में दाल (दलहन) खाने की मनाही की गई है व सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने से भी उत्तम माना जाता है। इस महीने में दोपहर में नहीं सोना चाहिए, क्योंकि यह अच्छा नहीं माना जाता है।

कार्तिक मास का है धन से खास संबंध –

भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है कार्तिक मास और इसी के साथ मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है। कहते हैं कि इसी महीने भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है। इस महीने में मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपार धन देती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ही इस महीने धन त्रयोदशी, दीपावली और गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस महीने विशेष पूजा और प्रयोग करके आप आने वाले समय के लिए अपार धन पा सकते हैं और कर्ज व घाटे से मुक्त हो सकते हैं।

शास्त्रों की मानें तो इस महीने में मांस-मछली व मट्ठा का त्याग बिल्कुल कर देना चाहिए। इसके साथ ही पूरे महीने संयम से रहना चाहिए। इसके अलावा व्रत-उपवास और नियम के साथ-साथ आपको तप भी करना चाहिए।

• दीपदान –

हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में सबसे प्रमुख काम जो है वह दीपदान को ही माना जाता है और इस महीने में नदी, पोखर, तालाब आदि में भी दीपदान करने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और इस विधि को अपनाकर आपको पुण्य की प्राप्ति भी होगी।

• तुलसी पूजा – 

तुलसी पूजा अपने आप में बहुत महत्व रखता है और इसलिए इसे लोग हमेशा करते हैं, पर हां कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है या यूं कहे कि कई गुना बढ़ गई है।

• भूमि पर शयन करना –

भूमि पर सोना भी कार्तिक महीने में बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धरती पर सोने से आपके मन में सात्विकता का भाव आ जाता है और साथ ही आपके कई अन्य विकार भी समाप्त हो जाते हैं।

वेद संसार आपको बताने जा रहा है कि कार्तिक महीने में किन बातों का रखना होगा ध्यान –

• भूल से भी कार्तिक माह में अपने शरीर में तेल ना लगाएं।

• याद से दालों में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि ना खाएं।

• एक बात और ध्यान रखें कि कार्तिक माह में ब्रह्मचर्य का पालन ज़रूर करें… क्योंकि ऐसा नहीं करने से दोनों पति-पत्नी को दोष लगते हैं और उन्हें अशुभ फल प्राप्त होते हैं।

• कार्तिक माह में संयम रखना बहुत ज़रूरी है…  कम बोले, किसी की निंदा या विवाद ना करे और मन पर संयम भी रखें।

Leave a Comment