साल 2021 का पहला ग्रहण चंद्रग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है… बता दें कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो दुनिया भर के कई देशों में देखा जा सकेगा।
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा और क्या यह बदलाव आपके लिए शुभ होगा या फिर अशुभ?
तो चलिए आज वेद संसार आपको साल के इस पहले चंद्रग्रहण की पूरी जानकारी विस्तार से बताने जा रहा है ताकि आप भी जान सकें कि कितना अलग है यह चंद्रग्रहण –
26 मई, 2021 यानी कि बुधवार के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है, यह खास चंद्रग्रहण। चंद्रमा पर आंशिक ग्रहण 26 मई की दोपहर में करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और फिर शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
ध्यान रहे कि पूरब में 26 मई की शाम आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल व सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता में आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 10 साल पहले, 10 दिसंबर, 2011 को दिखाई दिया था।
26 मई को पड़ने वाले चंद्रग्रहण की रात को सूर्य, धरती और चंद्रमा इस तरह से एक सीध में होंगे कि धरती से यह पूर्ण चंद्रमा के रूप में नजर आएंगे और तो और कुछ समय के लिए इसपर ग्रहण भी लगा हुआ होगा। वहीं, चंद्रमा धरती के आस-पास चक्कर लगाता हुआ कुछ पल के लिए धरती की छाया से अवश्य गुजरेगा और फिर पूरी तरह से इस पर ग्रहण लग जाएगा।
पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी पूर्ण चंद्रग्रहण आराम से देखा जा सकेगा। दूसरी ओर, भारत के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा, जिस कारण देश के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण को नहीं देख पाएंगे, लेकिन हां पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा देखने में कामयाब हो सकेंगे।
याद रखें कि आप यह चंद्रग्रहण तभी देख पाने में सफल हो पाएंगे जब पूर्वी आसमान से बहुत करीब, जब चंद्रमा निकल ही रहा होगा।
वेद संसार आपको राशि के अनुसार बताने जा रहा है कि इस चंद्रग्रहण का आपके जीवन पर क्या होगा असर –
• मेष राशि
चंद्रग्रहण का शुभ फल प्राप्त होगा मेश राशि वाले लोगों को… जी हां, इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप अपने मन को शांत रखें और साथ ही स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
• वृषभ राशि
आपको धन-लाभ हो सकता है पर हां, सोच-समझकर ही धन को खर्च करें। ध्यान रहें कि अगर आप शादीशुदा है तो अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
• मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहना ही अच्छा होगा, क्योंकि तभी आपको शुभ फल की प्राप्ति हो पाएगी।
• कर्क राशि
आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। और हां, किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जो भी कार्य करेंगे सफल ज़रूर होंगे।
• सिंह राशि
आप अपने धन का खर्च सोच-समझकर करें क्योंकि इस समय धन हानि हो सकती है।
• कन्या राशि
नौकरी और व्यापार में लाभ होने के योग हैं। यह चंद्रग्रहण आपके लिए भाग्योदय हो सकता है।
• तुला राशि
धन खर्च करने पर ध्यान दें क्योकिं इस समय धन हानि हो सकती है। किसी भी तरह के लेन-देन से दूर ही रहें। प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा है।
• वृश्चिक राशि
वाद-विवाद ना करें और अपने जीवनसाथी के साथ समय भी व्यतीत करें। आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
• धनु राशि
आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बात को बोलने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य कर लें।
• मकर राशि
धन-लाभ के योग बन रहे हैं और साथ ही दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
• कुंभ राशि
आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
• मीन राशि
परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेश ध्यान रखें और हर तरह के वाद-विवाद से खुद को कोसो दूर रखें। ध्यान रहे कि आपको कार्यो में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।